इसे समझने के लिए सबसे पहले इसे करने की प्रक्रिया को समझना होगा, तभी हम इसके वैज्ञानिक महत्व को समझ पाएंगे।
सूर्य को जल देने का वैज्ञानिक कारण
सूर्य को जल देने की प्रक्रिया
– इसके लिए हमे सुबह जल्दी उठकर स्नान करना होता हैं। – उसके बाद एक तांबे के बर्तन में शुद्ध जल लेकर पूर्व दिशा की ओर मुख करना होता हैं। – अब अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाकर, उन्हें थोड़ा आगे की ओर झुकाकर सूर्य देव की ओर जल को एक सीधी धारा में नीचे गिराना होता है। – सूर्य देव को जल देते समय हमे उस जल की गिरती धारा में निरंतर देखना होता हैं। – बर्तन का सारा जल चढ़ाने के पश्चात हमे उस जल को छूकर अपने माथे व आँखों पर लगाना होता हैं और फिर उसकी तीन परिक्रमा करनी होती हैं।
अब बात करते हैं इस प्रक्रिया के वैज्ञानिक लाभ की। इस पूरी प्रक्रिया से हमे एक नही बल्कि कई वैज्ञानिक फायदे होते हैं जैसे कि:
सूर्य को जल चढ़ाने का वैज्ञानिक लाभ
सूर्य देव को जल चढ़ाने का सबसे अधिक फायदा जिसे मिलता हैं वह हैं हमारी आँखें। जी हां, सही सुना आपने। अब जानते हैं कैसे। आपने शायद स्कूल में पढ़ा होगा या प्रैक्टिकल भी करके देखा होगा कि प्रिज्म से सूर्य की किरणों को गुजारने पर वह सात रंगों में विभाजित हो जाती हैं।
#1. आँखों के लिए
यह तो हम सभी जानते हैं कि सूर्य विटामिन डी का सबसे प्रमुख स्रोत हैं लेकिन इस प्रक्रिया को करने से ही इस चीज़ का लाभ मिलेगा ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य को जल देने की प्रक्रिया सूर्योदय या सूर्य उदय होने के 1 से 2 घंटे के भीतर की जाती हैं।
#2. विटामिन डी की आपूर्ति होना
सुबह के समय सूर्य का प्रकाश हमारे लिए कई तरह से लाभदायक होता हैं जिनमें से एक हैं दिल का स्वस्थ रहना। जब आप सूर्य देव को जल चढ़ा रहे होंगे तब आपका सीना सूर्य देव की ओर होता हैं। ऐसे में सूर्य का प्रकाश उस पर सीधा पड़ता हैं।
#3. दिल के रोग ना के बराबर
आपने ध्यान दिया होगा तो हमने सूर्य को जल देने की प्रक्रिया में सबसे पहले यहीं बताया कि इसे बिना स्नान किये नही किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि स्नान करने के पश्चात आपके शरीर के असंख्य रोमछिद्र खुल जाते हैं और उनमे से मैल व गंदगी निकल जाती हैं।
#4. त्वचा के रोगों से मुक्ति
यह सूर्य को जल देने का एक ऐसा लाभ हैं जो आज के समयकाल में लगभग सभी की एक मूलभूत आवश्यकता बन गया हैं। सूर्य देव को प्रतिदिन जल देने की क्रिया से आपका दिमाग पहले की अपेक्षा ज्यादा शांत व केन्द्रित रहेगा।
#5. मानसिक शांति का अनुभव
पंजाब सरकार पुरानी पेंशन योजना